Saturday, October 25, 2025

हस्तरेखा शास्त्र/स्वप्न शास्त्र /सामुद्रिक शास्त्र :

हस्तरेखा शास्त्र/स्वप्न शास्त्र/सामुद्रिक शास्त्र :

आपकी किस्मत, सपने में दिख रही सुंदर महिला तो पलटने वाली है जानें शुभ होगा या अशुभ ?

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, नींद में आने वाले हर सपने का गहरा अर्थ होता है और ये भविष्य के संकेत देते हैं। 

कुछ सपने शुभ फल देते हैं, जो सफलता और धन लाभ का इशारा करते हैं। 

जब कि कुछ सपने ऐसे होते हैं जो किसी बड़ी परेशानी की ओर संकेत करते हैं।

ये सपने सिर्फ हमारी कल्पना भर नहीं होते, बल्कि हमारे भविष्य से जुड़े गहरे संकेत भी होते हैं। 

वहीं, इनमें से कुछ सपने किसी के लिए शुभ तो किसी के लिए अशुभ हो सकते हैं। 





Ashtalakshmi Ashta Lakshmi Astalaxmi Devi Wall Painting Framed Home Decor (Wood,Matte,Brown,Small Size,6 x 8 Inch) B344S

https://amzn.to/4obz6nQ


सपनों में दिखाई देने वाले व्यक्ति और घटनाएं हमारे भविष्य और वर्तमान से गहराई से जुड़ी होती हैं। 

कुछ सपने शुभ फल देने वाले होते हैं, जो आने वाले समय में सफलता और धन लाभ का संकेत देते हैं...! 

जबकि कुछ सपने विपरीत परिस्थितियों और संकट की ओर इशारा करते हैं। 

जैसे सपने में खुद को दुल्हे के रूप में देखना आने वाली किसी बड़ी विपत्ति की ओर इशारा करता है। 
यह भविष्य में मृत्यु के समान किसी बड़े कष्ट का संकेत हो सकता है...!
 ​
रात के वक्त सोते समय नींद में लोगों को अकसर कई तरह के सपने आते हैं। 

सुबह उठने के बाद कुछ लोगों को सपने याद रहते हैं और कुछ लोग इसे भूल जाते हैं। 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार नींद में आने वाले हर सपने का कुछ न कुछ अर्थ जरूर होता है। 

रात को आने वाले सपने शुभ या अशुभ?

स्वप्न शास्त्र कहता है कि सपनों में दिखाई देने वाली चीजें हमारे वर्तमान और आने वाले समय से जुड़ी होती हैं। 

इस लिए सपनों को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। 

ये सपने हमारे जीवन में घटने वाली घटनाओं के पूर्व संकेत हो सकते हैं। 

वहीं, इनमें से कुछ सपने किसी के लिए शुभ तो किसी के लिए अशुभ हो सकते हैं। 

कुछ सपने सीधे तौर पर भविष्य से जुड़े होते हैं...! 

जबकि ज्यादातर सपने आपकी दिनचर्या या तनाव का प्रतिबिंब हो सकते हैं।

सपने में सुंदर महिला को देखना?

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में सुंदर और सजी - धजी महिला का दिखना शुभता और समृद्धि का संकेत माना जाता है। 
+++ +++
यह संकेत देता है कि आपके जीवन में जल्द ही धन, सुख और समृद्धि आने वाली है। 

माना जाता है कि आपके घर पर जल्द ही मां लक्ष्मी का आगमन होने वाला है।

सुबह आने वाले सपनों का मतलब ?

सपनों के माध्यम से जीवन में आने वाली खुशियों या परेशानियों का पहले से ही अंदाजा लगाया जा सकता है। 

यदि इन संकेतों को समय रहते समझ लिया जाए तो कई तरह की कठिनाइयों से बचा जा सकता है। 

माना जाता है कि सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच आने वाले सपने सच होते हैं और उनका आपके 
जीवन पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ सकता है।






SHIVOJA White Marble Theme Temple with Doors & LED Light for Home 130 x 60 x 34 cm | Pre-Assembled Wooden Pooja Mandir with Shelves & Drawers | Designer Devghar for Living Room and Prayer Space

https://amzn.to/4o74JyD


सपने में आभूषण धारण किए महिला को देखना?

स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना बताता है कि आपको जल्द ही सफलता मिलने वाली है। 

अगर दीवाली के आसपास आप ये सपना देखते हैं तो ये आपके लिए सोने पर सुहागा होने वाला है। 

अगर सपने में कोई महिला आभूषण धारण किए हुए दिखती है...! 

तो इसका अर्थ है कि आपके रुके हुए काम पूरे होने वाले हैं।

सपने में महिला से बातचीत करने का मतलब?

स्वप्न शास्त्र कहता हे कि ये सपना समाज में मान - सम्मान और पद - प्रतिष्ठा में वृद्धि का संकेत देता है। 

साथ ही यह सपना बताता है कि जल्द ही आपकी मन की इच्छाएं पूरी होने वाली हैं।

वहीं, किसी सुंदर महिला से बातचीत करते हुए सपना देखना शुभ माना जाता है।

समझने लगता है भविष्य के संकेत हाथ की इन तीन रेखाओं के बारे में जानने वाला,:

हृदय रेखा प्रेम, करुणा और भावनात्मक गहराई को दर्शाती है। 

वहीं जीवन रेखा स्वास्थ्य, ऊर्जा और आयु का संकेत देती है। 

हस्तरेखा विज्ञान में तीन प्रमुख रेखाओं को समझने से जीवन के रहस्य उजागर होने लगते हैं। 

मस्तिष्क रेखा व्यक्ति की बुद्धि, सोच और निर्णय क्षमता के बारे में बताती है।

हृदय रेखा का अर्थ है स्नेह : 

जीवन रेखा अर्थात् व्यक्ति की जीवन अवधि :  

मस्तिष्क रेखा का अर्थ है व्यक्ति की मानसिकता :

ये दोनों विचारधाराएं एक - दूसरे से भिन्न होते हुए भी गहराई में जाकर देखे जाएं तो एक - दूसरे पर अन्योन्याश्रित हैं। 

मानव की जिज्ञासा और उसकी आस्था तथा निराशा के बीच ज्योतिष शास्त्र, हस्तरेखा विज्ञान एक अनोखा सेतु है। 

जब तक कोई अनुभव हमारी इंद्रियों या अंतर्मन से न जुड़ जाए, तब तक उस पर विश्वास करना कठिन होता है....! 

यही कारण है कि दुनिया में आस्तिक और नास्तिक जैसी दो विचारधाराएं हैं।

जैसे जन्मकुण्डली में ग्रह संकेत रूप में व्यक्ति के बारे में सब कुछ बता देते हैं....! 

उसी प्रकार से हाथों की लकीरें बहुत सारे रहस्यों का पर्दाफाश करती हैं। 

इस लिए प्राचीन ऋषियों से लेकर आधुनिक विद्वानों तक, हर युग में ज्योतिष शास्त्र के अन्तर्गत हस्तरेखा तथा जन्मकुण्डली विज्ञान, मानव स्वभाव और नियति को समझने का एक सशक्त माध्यम है। 

हथेली की रेखाएँ व्यक्ति की प्रवृत्तियों, क्षमताओं और स्वभाव की गुप्त चाबी हैं।

ज्योतिष शास्त्र कार्य - कारण सिद्धांत के अनुसार चलता है। 

जैसे किसी बीज में भविष्य का पेड़ छिपा होता है...! 

वैसे ही किसी व्यक्ति की हथेली और उसकी जन्मकुण्डली में उसका भविष्य और व्यक्तित्व की दिशा अंकित होती है। 

अध्यात्मिकवेत्ताओं के अनुसार ब्रह्मांड के सारे नियम मनुष्य के जीवन पर भी लागू होते हैं।

ज्योतिष शास्त्र, हस्तरेखा, जन्मकुण्डली इत्यादि के द्वारा दिए गए मार्गदर्शन को केवल भविष्यवाणी तक ही सीमित नहीं करना चाहिए...! 

बल्कि ये प्रकृति द्वारा जीवन में दी गई अनन्त संभावनाओं को पहचानने का माध्यम है। 

अनन्त सम्भावनाओं में से व्यक्ति अपने लिए...! 

अपनी सफलता के लिए सम्भावनाओं का चयन कर उस पर दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ अपना भविष्य बना सकता है।

हृदय रेखा है स्नेह और भावनाओं की पहचान - हृदय रेखा प्रेम, करुणा और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है।

जीवन रेखा है जीवन शक्ति और आयु का संकेत - जीवन रेखा व्यक्ति की आयु, जीवनशक्ति और स्वास्थ्य को दर्शाती है। 

मस्तिष्क रेखा है व्यक्ति की मानसिकता का दर्पण - मस्तिष्क रेखा हथेली में व्यक्ति की बुद्धि, विचार शक्ति और मानसिक प्रवृत्ति को दर्शाती है।  

हथेली की तीन रेखाओं को विस्तार से जानने वाला भविष्य की दिशा समझने लगता है।

!!!!! शुभमस्तु !!!

🙏हर हर महादेव हर...!!
जय माँ अंबे ...!!!🙏🙏

पंडित राज्यगुरु प्रभुलाल पी. वोरिया क्षत्रिय राजपूत जड़ेजा कुल गुर: -
श्री सरस्वति ज्योतिष कार्यालय
PROFESSIONAL ASTROLOGER EXPERT IN:- 
-: 1987 YEARS ASTROLOGY EXPERIENCE :-
(2 Gold Medalist in Astrology & Vastu Science) 
" Opp. Shri Satvara vidhyarthi bhuvn,
" Shri Aalbai Niwas "
Shri Maha Prabhuji bethak Road,
JAM KHAMBHALIYA - 361305 (GUJRAT )
सेल नंबर: . + 91- 9427236337 / + 91- 9426633096  ( GUJARAT )
Skype : astrologer85
Email: prabhurajyguru@gmail.com
Email: astrologer.voriya@gmail.com
आप इसी नंबर पर संपर्क/सन्देश करें...धन्यवाद.. 
नोट ये मेरा शोख नही हे मेरा जॉब हे कृप्या आप मुक्त सेवा के लिए कष्ट ना दे .....
जय द्वारकाधीश....
जय जय परशुरामजी...🙏🙏🙏

Thursday, October 23, 2025

हस्तरेखा शास्त्र/सामुद्रिक शास्त्र :

हस्तरेखा शास्त्र/सामुद्रिक शास्त्र :

हस्तरेखा शास्त्र/सामुद्रिक शास्त्र : ऐसे कान वाले लोग होते हैं सौभाग्यशाली, कान की बनावट से जानें अपना व्यक्तित्व और भविष्य : 

शरीर के अलग - अलग अंगों की बनावट के आधार पर समुद्रशास्त्र में किसी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में पता लगाया जाता है। 

हर किसी के हाथ, पैर, नाक, आंख, कान आदि की बनावट अलग - अलग होती है। 

इनके बारे में समुद्र शास्त्र और हस्तरेखा विज्ञान में बहुत सी बातें बताई गई हैं। 

आइए जानते हैं कि कानों की शेप से किसी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में क्या - क्या पता चलता है। 







Vu 139cm (55 inches) Vibe Series 4K QLED Smart Google TV 55VIBE-DV

https://amzn.to/48KQpr2


हस्तरेखा विज्ञान और समुद्रशास्त्र में शरीर के अलग - अलग अंगों की बनावट के आधार पर किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है। 

किसी भी मनुष्य की आंख, नाक, उंगलियां, पैर, कान आदि देखकर हम उसके बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। 
+++ +++
हर व्यक्ति के कान की बनावट अलग - अलग होती है जिनके बारे में हस्तरेखा विज्ञान और समुद्रशास्त्र में बहुत सी बातें बताई गई हैं। 

कान की चौड़ाई, लंबाई या उसके साइज को देखकर किसी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है। 

ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि कान की अलग - अलग बनावट हमें हमारे व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में क्या - क्या बताती है।

कोमल स्वभाव के होते हैं ऐसे लोग : 


माना जाता है कि जिन लोगों के कान थोड़े मोटे होते हैं उनका स्वभाव बहुत कोमल होता है। 

ये लोग समाज में खूब मान - सम्मान कमाते हैं उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहती है। 

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार मोटे कान बताते हैं कि ये लोग जीवन की परेशानियों से घबराते नहीं हैं और हमेशा धैर्य से काम करते हैं। 

साथ ही, ये लोग बहुत मेहनती होते हैं और इसी के चलते जीवन में खूब सफलता और धन कमाते हैं।


ऐसे कान वाले लोग जीवनभर पाते हैं सुख :


हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति के कान जन्म से ही लंबे हों तो इसे अच्छा माना जाता है। 

ऐसे लोग बहुत सुखी होते हैं और जीवनभर सुखी पाते हैं। 

इन लोगों को जीवन में कभी भी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। 

साथ ही, ये लोग बहुत धनवान होते हैं। 

समुद्र शास्त्र के अनुसार, लंबे कान वाले लोग बुद्धिमान होते हैं और इनके बातचीत करने का तरीका भी बहुत ज्यादा प्रभावशाली होता है। 

ऐसे में ये अपने क्षेत्र पर सफलता हासिल कर लेते हैं।






सौभाग्यशाली होते हैं ऐसे कान वाले लोग :

जिन लोगों के कान उभरे हुए होते हैं और साथ ही, कान की नोंक सुडौल तथा बड़ी हो तो इसे बहुत अच्छा माना जाता है। 

हस्तरेखा विज्ञान के मुताबिक, ऐसे लोग बहुत सौभाग्यशाली होते हैं। 

साथ ही, इन्हें जीवनभर भाग्य का पूरा साथ मिलता है और कभी भी धन की कमी नहीं होती है। 
अपने भाग्य और मेहनत के चलते ये सुखी जीवन व्यतीत करते हैं। 

अगर किसी व्यक्ति के कान बहुत ज्यादा मोटे होते हैं तो ऐसे लोगों में लीडरशिप क्वालिटी देखने को मिलती है और इनके बात करने का तरीका भी बहुत प्रभावशाली होता है।

छोटे कान वाले होते हैं बुद्धिमान :

समुद्र शास्त्र और हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, जिन लोगों के कान छोटे होते हैं वे लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं। 

लेकिन इन लोगों को धन कमाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। 

साथ ही, मन में कुछ भी काम शुरू करने से पहले संदेह और डर भावना हावी होने लगती है। 
+++ +++
ऐसे में कदम आगे बढ़ाने से बचने लगते हैं। 

माना जाता है कि बहुत ज्यादा छोटे कान वाले थोड़े कंजूस स्वभाव के भी होते हैं और अपने पैसों को बचाकर रखना पसंद करते हैं।

ये लोग मिलिट्री में ऊंचा पद करते हैं हासिल :

हस्तरेखा विज्ञान के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति के कान का आकार शंख के समान हो तो ऐसे लोग मिलिट्री में ऊंचा पद प्राप्त कर सकते हैं अथवा साहसिक कर्य को करने वाले होते हैं। 

ऐसे कान वाले लोग किसी भी मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति से आसानी से निकल जाते हैं और कोई भी फैसला सोच - समझकर ही लेना पसंद करते हैं। 

अपने काबिलियत के दम पर ही ये लोग ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं।

इन लोगों की होती है लंबी आयु :

माना जाता है कि जिन लोगों के कान बड़े-बड़े और रोमयुक्त होते हैं, उनकी आयु बहुत लंबी होती है। 

ऐसे लोग जीवन में खूब धन-संपत्ति कमाते हैं और सुख प्राप्त करते हैं। 

बड़े और रोमयुक्त कान वाले लोग समाज में भी बहुत मान - सम्मान कमाते हैं और इनके विचार संतुलित रहते हैं। 

इसके अलावा, अगर स्त्रियों के कान लंबे हों, तो इसे भी बहुत अच्छा माना जाता है। 

ऐसी महिलाएं भी अपना जीवन सुखपूर्वक व्यतीत करती हैं।

!!!!! शुभमस्तु !!!

🙏हर हर महादेव हर...!!
जय माँ अंबे ...!!!🙏🙏
पंडित राज्यगुरु प्रभुलाल पी. वोरिया क्षत्रिय राजपूत जड़ेजा कुल गुर: -
श्री सरस्वति ज्योतिष कार्यालय
PROFESSIONAL ASTROLOGER EXPERT IN:- 
-: 1987 YEARS ASTROLOGY EXPERIENCE :-
(2 Gold Medalist in Astrology & Vastu Science) 
" Opp. Shri Satvara vidhyarthi bhuvn,
" Shri Aalbai Niwas "
Shri Maha Prabhuji bethak Road,
JAM KHAMBHALIYA - 361305 (GUJRAT )
सेल नंबर: . + 91- 9427236337 / + 91- 9426633096  ( GUJARAT )
Vist us at: www.sarswatijyotish.com
Skype : astrologer85
Email: prabhurajyguru@gmail.com
Email: astrologer.voriya@gmail.com
आप इसी नंबर पर संपर्क/सन्देश करें...धन्यवाद.. 
नोट ये मेरा शोख नही हे मेरा जॉब हे कृप्या आप मुक्त सेवा के लिए कष्ट ना दे .....
जय द्वारकाधीश....
जय जय परशुरामजी...🙏🙏🙏

Wednesday, October 1, 2025

हस्तरेखा शास्त्र/सामुद्रिक शास्त्र :

हस्तरेखा शास्त्र / सामुद्रिक शास्त्र :


ऐसे पैरों वाली महिलाएं अपने पति के लिए होती हैं साक्षात लक्ष्मी, इनके कदम पड़ने से धन-धान्य से भर जाता है ससुराल :


महिलाओं को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है और विवाह के पश्चात उन्हें गृह लक्ष्मी का दर्जा मिलता है। 

माना जाता है जिस घर में भी लड़कियां होती हैं। 

वहां कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है और हमेशा घर में खुशनुमा माहौल बना रहता है। 

लेकिन सामुद्रिक शास्त्र और हस्तरेखा विज्ञान में महिलाओं के पैरों के बारे में कुछ ऐसी विशेषताएं बताई गई हैं...! 

जो उन्हें अन्य स्त्रियों से थोड़ा सा अलग बनाती हैं। 

कहा जाता है कि किसी भी स्त्री के पैरों की बनावट और आकार को देखकर हम जान सकते हैं कि भविष्य में उनका जीवन और स्वभाव कैसा है। 

छोटे, बड़े, मोटे, लंबे, चौड़े आदि पैरों को लेकर हस्तरेखा विज्ञान में अलग - अलग मान्यताएं हैं...! 

जिनसे आप यह ज्ञात कर सकते हैं कि आपका आने वाला समय कैसा होने वाला है। 

तो आइए जानते हैं कि हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार कैसे पैरों वाली महिलाओं को भाग्यशाली और अपने पति के लिए साक्षात लक्ष्मी माना जाता है।

हिंदू धर्म में हर महिला को मां लक्ष्मी का रूप माना गया है और विवाह के पश्चात उन्हें गृह लक्ष्मी का दर्जा दिया जाता है। 

लेकिन शास्त्रों, ग्रंथों और हस्तरेखा विज्ञान में महिलाओं के पैरों की कुछ ऐसी विशेषताओं के बारे में बताया गया है जो उन्हें अन्य स्त्रियों से थोड़ा सा अलग बनाती हैं। 

हर स्त्री के पैर की बनावट अलग - अलग होती है। 

सामुद्रिक शास्त्र और हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, इनमें से कुछ खास पैरों वाली स्त्रियां बहुत भाग्यशाली होती हैं और अपने पति के लिए साक्षात मां लक्ष्मी मानी जाती हैं।






Hashcart Brass Kerala Samai Standing Deepak for Puja - Pooja Diya Engraved Design Traditional Oil Lamp Indian Gift Item

https://amzn.to/4mFbfLx


जीवन में खूब सुख उठाती हैं ऐसी महिलाएं : 

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, जिन महिलाओं के पैर के तलवे बहुत मुलायम और समान होते हैं वे जीवन में खूब सुख उठाती हैं। 

ऐसी लड़कियां हमेशा परिवार को साथ लेकर चलना पसंद करती हैं और दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। 

लड़कियों के तलवे कोमल होना बताता है कि इनकी रुचि ज्यादातर संगीत, कला या अन्य रचनात्मक कार्यों में रह सकती है। 

ऐसी महिलाएं अपने जीवन में सुखद वातावरण को सबसे ज्यादा महत्व देती हैं। 

ऐसे में ये अपने आसपास खुशनुमा माहौल बनाए रखने का प्रयास करती हैं और जीवनभर सुख उठाती हैं।

ऐसे पैरों वाली महिलाएं अपने पति के लिए होती हैं साक्षात लक्ष्मी :

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, जिन महिलाओं की उंगलियां कोमल और आपस में जुड़ी हुई होती हैं वे जीवन में शुभ फल प्राप्त करती हैं। 

ऐसी महिलाएं अपने सामने वाले की भावनाओं को गहराई से समझती हैं और उनका साथ देने के लिए तैयार रहती हैं। 

जुड़ी उंगलियां मिलनसार व्यक्तित्व को दर्शाती हैं और ये महिलाएं परिवार वालों के साथ हमेशा खड़ी रहती हैं। 
+++ +++
इस स्वभाव के चलते यह विवाह के पश्चात भी सुखी जीवन व्यतीत करती हैं और ससुराल वालों के लिए भी भाग्यशाली मानी जाती हैं। 

इस के अलावा, जिन स्त्रियों के पैर के ऊपर का हिस्सा चिकना, मुलायम और गुदगुदा होता वे भी बहुत भाग्यशाली होती हैं। 

माना जाता है कि ऐसी महिलाएं अपने जीवनसाथी के लिए साक्षात लक्ष्मी होती हैं और विवाह के बाद जिस घर में भी ये कदम रखती हैं वहां कभी भी धन - धान्य की कमी नहीं होती है।

इन महिलाओं को मिलता है धनवान जीवनसाथी :

माना जाता है कि जिन महिलाओं के पैरों में शंख, कमल, ध्वजा या मछली का चिन्ह बना हो उन्हें धनवान जीवनसाथी मिलता है। 

साथ ही, ऐसी महिलाओं को बहुत सौभाग्यशाली माना जाता है जिससे यह ससुराल और समाज में खूब मान - सम्मान प्राप्त करती हैं। 

इन को अपने जीवन में किसी भी चीज की कमी महसूस नहीं होती है और यह परिवार को साथ लेकर चलना पसंद करती हैं। 

इन खास चिन्हों का पैरों पर अंकित होना बताता है कि ऐसी महिलाओं का वैवाहिक जीवन बेहद खुशहाल होता है।





=======

शरीर के इन अंगों पर तिल होना बेहद अशुभ, होती हैं ऐसी परेशानियां जानें क्या कहता है हस्तरेखा विज्ञान :

हर व्यक्ति के शरीर की बनावट अलग-अलग होती है और सभी के शरीर के अलग - अलग अंगों पर तिल मौजूद होते हैं। 

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ये तिल हमें हमारे व्यक्तित्व और जीवन के बारे में बहुत कुछ बता सकते हैं। 

शरीर पर मौजूद कुछ तिल बहुत शुभ फल प्रदान करने वाले होते हैं तो वहीं, कुछ तिल अशुभ परिणाम देने वाले भी हो सकते हैं। 

आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर के किन हिस्सों पर मौजूद तिल हमारे लिए शुभ नहीं होते हैं और ये हमारे व्यक्तित्व के बारे में क्या बताते हैं। 

आइए विस्तार से जानें इस बारे में...!

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर के अलग - अलग अंगों पर मौजूद तिल हमें कई शुभ - अशुभ फल देते हैं। 

आज हम आपको शरीर पर मौजूद कुछ ऐसे तिलों के बारे में बताएंगे...! 

जो हमें शुभ परिणाम नहीं देते हैं और ये जीवन में समस्याओं का सामना करने का संकेत दे सकते हैं।

पसली पर तिल होना देता है ये संकेत : 

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की पसली पर तिल होता है वे बातों को अपने दिल में छुपाकर रखना पसंद करते हैं। 

साथ ही, कोई भी बड़ा काम या किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले ये लोग काफी ज्यादा डर जाते हैं। 

इस से जीवन के अहम फैसले लेने में भी इन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

साथ ही, ये लोग ज्यादा सोच - विचार करने के चलते मानसिक तनाव से भी परेशान रह सकते हैं। 

पसली पर तिल होना यह भी बताता है कि ऐसे लोग दूसरे की भावनाओं को समझने वाले होते हैं। 

इन लोगों को पैसों की तंगी का करना पड़ता है सामना : 

जिन लोगों के नीचे वाले होंठ पर तिल होता है, उनका स्वभाव थोड़ा भावुक और गुस्सैल हो सकता है। 

इन लोगों को जीवन में काफी ज्यादा पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है। 

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार निचले होंठ पर तिल होना इस बात का संकेत भी देता है...! 
+++ +++
कि आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। 

इस के अलावा, ऐसे लोग बहुत रोमांटिक भी माने जाते हैं। 

इन लोगों को जीवन में सफलता हासिल करने के लिए काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। 

इन लोगों को भविष्य में शरीर से जुड़ी किसी समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।

माथे पर बाईं ओर तिल होना : 

अगर किसी व्यक्ति के माथे पर बाईं ओर काला तिल मौजूद हो, तो इसे अच्छा नहीं माना जाता है। 

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार माथे पर बाईं तरफ तिल होना बताता है कि ऐसे लोग थोड़ी स्वार्थी हो सकते हैं। 

ये लोग सबसे पहले अपने बारे में सोचते हैं और दूसरों की परवाह बाद में करते हैं। 

अगर इनकी बात का अर्थ परिवार वाले गलत समझ लें...! 

तो इन्हें कई बार अपमान का भी सामना करना पड़ सकता है। 

ऐसे में इन लोगों के मन में निराशा की भावना भी जाग सकती है और इन्हें जीवन में कामयाबी हासिल करने के लिए मेहनत भी काफी करनी पड़ती है।

बाएं हाथ की ओर पीठ पर तिल होना :

अगर किसी व्यक्ति के माथे पर बाईं ओर काला तिल मौजूद हो...! 

तो इसे अच्छा नहीं माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार माथे पर बाईं तरफ तिल होना बताता है...! 

कि ऐसे लोग थोड़ी स्वार्थी हो सकते हैं। 

ये लोग सबसे पहले अपने बारे में सोचते हैं और दूसरों की परवाह बाद में करते हैं। 

अगर इनकी बात का अर्थ परिवार वाले गलत समझ लें, तो इन्हें कई बार अपमान का भी सामना करना पड़ सकता है। 

ऐसे में इन लोगों के मन में निराशा की भावना भी जाग सकती है और इन्हें जीवन में कामयाबी हासिल करने के लिए मेहनत भी काफी करनी पड़ती है।

+++
+++

हस्तरेखा शास्त्र :

ऐसी विवाह रेखा वाले शादी को लेकर रहते हैं सतर्क : 

माना जाता है कि जिन लोगों के हाथ पर विवाह रेखा ज्यादा लंबी नहीं होती है...! 

वे अपनी शादी और रिश्तों को लेकर सोच - समझकर फैसला लेना पसंद करते हैं। 

ऐसे लोग काफी संयमित और सतर्क रहते हैं। 

इन्हें अपने रिश्तों और विवाह में फैसले जल्दबाजी में लेना पसंद नहीं होता है। 

छोटी विवाह रेखा यह भी संकेत देती है कि आपके लाइफ में रोमांस और सहानुभूति की भावना थोड़ी कम हो सकती है।

लंबी और सीधी विवाह रेखा का रहस्य :

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर एक लंबी और सीधी विवाह रेखा के मौजूद होने का अर्थ होता है कि विवाह के बाद आपके रिश्ते में तालमेल बना रह सकता है। 

विवाह रेखा का गहरा होना इस बात का संकेत होता है कि आपका वैवाहिक जीवन खुशहाली और प्रेम से भरपूर रहेगा। 

साथ ही, आपको भरोसेमंद और सहयोगी जीवनसाथी मिलेगा। 

शादी के बाद आप दोनों ही रिश्ते को हमेशा अटूट और मजबूत बनाए रखने के लिए प्रयास करते हैं। 

साथ ही, हर चुनौती का एक साथ सामना कर सकते हैं।

ऐसी लाइन होने पर शादी होती है सफल :

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, अगर हथेली पर केवल एक विवाह रेखा गहरी बनी हुई हो...! 

तो यह संकेत देती है कि आपको एक वफादार जीवनसाथी मिलेगा और आप उनके साथ हमेशा खुश रहेंगे। 

इस रेखा का अर्थ माना जाता है कि आपका विवाह सफल रहेगा और लंबे समय तक चलेगा। 

ऐसे लोगों को जीवनसाथी बहुत साथ देना वाला मिलता है और शादी के बाद इनका रिश्ता हमेशा मजबूत भी बना रह सकता है।

बाधाओं और कठिनाइयों को दर्शाती है ऐसी विवाह रेखा :

अगर किसी व्यक्ति के हाथ पर विवाह रेखा टूटी हुई हो तो यह संकेत देती है कि आपको वैवाहिक जीवन में कुछ कठिनाइयों और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। 

जीवनसाथी के साथ अक्सर मतभेद हो सकते हैं। 

ऐसे में रिश्ता मजबूत बनाए रखने के लिए दोनों को ही प्रयास करने पड़ सकते हैं। 

टूटी हुई रेखा यह भी संकेत देती है कि चुनौतियों के साथ - साथ खुशनुमा पल भी आपके जीवन में आते रह सकते हैं।

ऐसी रेखा होने पर वैवाहिक जीवन रहता है सुखी :

हथेली पर विवाह रेखा अगर ऊपर की तरफ मुड़ी हुई हो तो यह संकेत देती है कि आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है। 

साथ ही, जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत बनता है और दोनों के जीवन में सदैव सकरात्मकता बनी रहती है। 

आप दोनों ही एक दूसरे का सहयोग और समर्थन करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। 

ऐसी विवाह रेखा एक सफल शादी का संकेत देती है।

हथेली में दो विवाह रेखा होने का मतलब :

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर हथेली में दो विवाह रेखा एक बराबर लंबाई वाली मौजूद हों तो यह संकेत देती है...! 
+++ +++
कि आपका किसी के साथ बेहद गहरा रिश्ता बन सकता है। 

लेकिन किसी कारणवश विवाह नहीं हो पाता। 

ऐसे में कुछ समय बाद किसी और से शादी करनी पड़ सकती है। 

यह रेखा शादी से जुड़े केवल कुछ संकेत देती है। 

सटीकता के लिए हस्तरेखा शास्त्र में कई और चीजों को भी देखा जाता है।
!!!!! शुभमस्तु !!!
🙏हर हर महादेव हर...!!
जय माँ अंबे ...!!!🙏🙏
पंडित राज्यगुरु प्रभुलाल पी. वोरिया क्षत्रिय राजपूत जड़ेजा कुल गुर: -
श्री सरस्वति ज्योतिष कार्यालय
PROFESSIONAL ASTROLOGER EXPERT IN:- 
-: 1987 YEARS ASTROLOGY EXPERIENCE :-
(2 Gold Medalist in Astrology & Vastu Science) 
" Opp. Shri Satvara vidhyarthi bhuvn,
" Shri Aalbai Niwas "
Shri Maha Prabhuji bethak Road,
JAM KHAMBHALIYA - 361305 (GUJRAT )
सेल नंबर: . + 91- 9427236337 / + 91- 9426633096  ( GUJARAT )
Vist us at: www.sarswatijyotish.com
Skype : astrologer85
Email: prabhurajyguru@gmail.com
Email: astrologer.voriya@gmail.com
आप इसी नंबर पर संपर्क/सन्देश करें...धन्यवाद.. 
नोट ये मेरा शोख नही हे मेरा जॉब हे कृप्या आप मुक्त सेवा के लिए कष्ट ना दे .....
जय द्वारकाधीश....
जय जय परशुरामजी...🙏🙏🙏

हस्तरेखाशास्त्र/सामुद्रिकशास्त्र :

वैदिक हस्तरेखाशास्त्र/सामुद्रिकशास्त्र :  प्रेम और विवाह की सफलता का रहस्य : वैदिक हस्तरेखाशास्त्र अनुसार हथेली का शुक्र पर्वत और जन्म कुंडल...