Tuesday, November 18, 2025

हस्तरेखाशास्त्र/सामुद्रिकशास्त्र :

हस्तरेखाशास्त्र/सामुद्रिकशास्त्र : 


हस्तरेखाशास्त्र/सामुद्रिकशास्त्र हंसने के तरीके से जानें जीवन के कई रहस्य, जानें क्या बताती है आपकी मुस्कान :


हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, शरीर के अलग - अलग अंगों की बनावट और साइज हमें हमारी पर्सनालिटी और लाइफ के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। 


इसी तरह सभी के हंसने का तरीका भी अलग - अलग होता है। 

आप किसी के हंसने के तरीके से उनके व्यक्तित्व और जीवन के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं।

हर किसी की मुस्कान बेहद खूबसूरत होती है। 

लेकिन हर व्यक्ति के हंसने का तरीका अलग - अलग होता है। 


हस्तरेखाशास्त्र/सामुद्रिकशास्त्र : https://sarswatijyotish.com



Plantex LED Mirror for Bathroom with 3 Tone/Designer Mirror for Living Room/Bedroom/Dressing Room - Rectangle Shape (18 X 24 Inch)

Visit the Plantex Store   https://amzn.to/49VpdGs



कोई खुलकर हंसता है, कोई आंखें बंद करके हंसता है, इसी प्रकार सभी की मुस्कान अलग होती है। 

हस्तरेखा शास्त्र और सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हमारी मुस्कान हमें अपने जीवन और व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताती है। 

तो आइए विस्तार से जानते हैं कि हमारे हंसने का तरीका व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में क्या - क्या बताता है।

ऐसी हंसी होती है सबसे उत्तम :


हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, हंसते वक्त जिन लोगों के दांत बाहर की ओर नहीं आते हैं उन्हें बहुत उत्तम माना जाता है। 

ऐसे लोगों का व्यक्तित्व बहुत अच्छा होता है और इनका स्वभाव भी बहुत सरल होता है। 

इन लोगों को विश्वास योग्य भी माना जाता है। 

ये लोग किसी का भी विश्वास नहीं तोड़ते हैं और हमेशा साथ खड़े रहते हैं। 

जिन लोगों के दांत हंसते वक्त न दिखाई दे उन्हें बहुत सौभाग्यशाली माना जाता है।


हस्तरेखाशास्त्र/सामुद्रिकशास्त्र : https://sarswatijyotish.com



ऐसी हंसी वाले मन की बात नहीं करते जाहिर :


माना जाता है कि जो व्यक्ति हंसते वक्त अपनी आंखें बंद कर लेता है, ऐसे लोग अपने मन की बात खुलकर किसी के सामने नहीं रखते हैं। 

आंखें बंद करके हंसने वाले लोग कई बातों को अपने मन में छिपाकर रखते हैं। 

कोई परेशानी आने पर भी ये बात को अंदर ही रखते हैं और समस्या का सामना अकेले करते हैं। 

ये लोग अपने तरीके से जीवन जीना पसंद करते हैं।

+++ +++

ऐसे लोग जीवनभर करते हैं उन्नति :


आपने कई लोगों को देखा होगा कि वे हमेशा मुस्कुराते हुए नजर आते हैं और उनके चेहरे पर एक हल्की हंसी जरूर रहती है। 

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, जिनका मुख हमेशा मुस्कुराता हुआ रहता है वह जीवन में खूब उन्नति करते हैं। 

इन्हें कभी भी किसी चीज की कमी महसूस नहीं होती है। 

साथ ही, अपनी मेहनत से हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं और बेहतर जीवन व्यतीत करते हैं।

स्त्री की ऐसी हंसी होती है सौभाग्यशाली :


हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, जिन महिलाओं के हंसते वक्त दांत नहीं दिखाई देते हैं और वे थोड़ा सा मुख खोलकर हंसे, ऐसी स्त्रियों को बहुत सौभाग्यशाली माना जाता है। 

ऐसी महिलाएं अपने मन की प्रसन्नता को खुलकर व्यक्त करती हैं। 

साथ ही, ये शांति पसंद करती हैं और किसी भी परिस्थिति में धैर्य रखती हैं। 

यही कारण है कि ये मुश्किल परिस्थिति से भी आसानी से निकल जाती हैं और जीवन में भी खूब तरक्की करती हैं।

खुलकर जीवन जीती हैं ऐसी महिलाएं :


आपने कई स्त्रियों को एकदम खुलकर यानी ठहाका मारकर ऊंचे स्वर में हंसते हुए देखा होगा। 

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, जो महिलाएं ठहाका मारकर हंसती हैं वे अपने तरीके से जीवन जीना पसंद करती हैं और दुनिया की परवाह नहीं करती हैं। 

इन्हें खुलकर जीना पसंद होता है। 

चाहें लोग इन्हें अहंकारी ही क्यों न समझें, ये जिंदादिली से जीवन जीना पसंद करती हैं।

इन्हें उठानी पड़ती हैं परेशानियां :


हस्तरेखा विज्ञान में बताया गया है कि जो हंसते वक्त तेज आवाज निकालते हैं, उनका व्यवहार थोड़ा बदलने वाला होता है। 

ये परिस्थिति के अनुसार अपने आप को बदल लेते हैं। 

साथ ही, ये बहुत बुद्धिमान और चतुर भी होते हैं। 

इसी के चलते अपना काम भी बहुत आसानी से पूरा कर लेते हैं। 

लेकिन कहा जाता है कि तेज हंसने वालों को जीवन में कठिनाइयों और बाधाओं का सामना भी करना पड़ता है।

सपने में दिख रही सुंदर महिला तो पलटने वाली है आपकी किस्मत, जानें शुभ होगा या अशुभ?


स्वप्न शास्त्र के अनुसार, नींद में आने वाले हर सपने का गहरा अर्थ होता है और ये भविष्य के संकेत देते हैं। 

कुछ सपने शुभ फल देते हैं, जो सफलता और धन लाभ का इशारा करते हैं। 

जब कि कुछ सपने ऐसे होते हैं जो किसी बड़ी परेशानी की ओर संकेत करते हैं।

रात के वक्त सोते समय नींद में लोगों को अकसर कई तरह के सपने आते हैं। 

सुबह उठने के बाद कुछ लोगों को सपने याद रहते हैं और कुछ लोग इसे भूल जाते हैं। 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार नींद में आने वाले हर सपने का कुछ न कुछ अर्थ जरूर होता है। 

ये सपने सिर्फ हमारी कल्पना भर नहीं होते, बल्कि हमारे भविष्य से जुड़े गहरे संकेत भी होते हैं। 

वहीं, इनमें से कुछ सपने किसी के लिए शुभ तो किसी के लिए अशुभ हो सकते हैं। 

सपनों में दिखाई देने वाले व्यक्ति और घटनाएं हमारे भविष्य और वर्तमान से गहराई से जुड़ी होती हैं। 

कुछ सपने शुभ फल देने वाले होते हैं, जो आने वाले समय में सफलता और धन लाभ का संकेत देते हैं, जबकि कुछ सपने विपरीत परिस्थितियों और संकट की ओर इशारा करते हैं। 

जैसे सपने में खुद को दुल्हे के रूप में देखना आने वाली किसी बड़ी विपत्ति की ओर इशारा करता है। 
यह भविष्य में मृत्यु के समान किसी बड़े कष्ट का संकेत हो सकता है. ​

+++
+++

रात को आने वाले सपने शुभ या अशुभ?


स्वप्न शास्त्र कहता है कि सपनों में दिखाई देने वाली चीजें हमारे वर्तमान और आने वाले समय से जुड़ी होती हैं। 


इस लिए सपनों को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। 

ये सपने हमारे जीवन में घटने वाली घटनाओं के पूर्व संकेत हो सकते हैं। 

वहीं, इनमें से कुछ सपने किसी के लिए शुभ तो किसी के लिए अशुभ हो सकते हैं। 

कुछ सपने सीधे तौर पर भविष्य से जुड़े होते हैं, जबकि ज्यादातर सपने आपकी दिनचर्या या तनाव का प्रतिबिंब हो सकते हैं।

+++ +++

सुबह आने वाले सपनों का मतलब?


सपनों के माध्यम से जीवन में आने वाली खुशियों या परेशानियों का पहले से ही अंदाजा लगाया जा सकता है। 

यदि इन संकेतों को समय रहते समझ लिया जाए तो कई तरह की कठिनाइयों से बचा जा सकता है। 

माना जाता है कि सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच आने वाले सपने सच होते हैं और उनका आपके जीवन पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

सपने में सुंदर महिला को देखना?


स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में सुंदर और सजी - धजी महिला का दिखना शुभता और समृद्धि का संकेत माना जाता है। 

यह संकेत देता है कि आपके जीवन में जल्द ही धन, सुख और समृद्धि आने वाली है। 

माना जाता है कि आपके घर पर जल्द ही मां लक्ष्मी का आगमन होने वाला है।

सपने में आभूषण धारण किए महिला को देखना?


अगर सपने में कोई महिला आभूषण धारण किए हुए दिखती है, तो इसका अर्थ है कि आपके रुके हुए काम पूरे होने वाले हैं। 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना बताता है कि आपको जल्द ही सफलता मिलने वाली है। 

अगर दीवाली के आसपास आप ये सपना देखते हैं तो ये आपके लिए सोने पर सुहागा होने वाला है।

सपने में महिला से बातचीत करने का मतलब?


वहीं, किसी सुंदर महिला से बातचीत करते हुए सपना देखना शुभ माना जाता है। 


स्वप्न शास्त्र कहता हे कि ये सपना समाज में मान - सम्मान और पद - प्रतिष्ठा में वृद्धि का संकेत देता है। 

साथ ही यह सपना बताता है कि जल्द ही आपकी मन की इच्छाएं पूरी होने वाली हैं।





Tuesday, November 4, 2025

हस्तरेखा शास्त्र/स्वप्न शास्त्र /सामुद्रिक शास्त्र :

हस्तरेखा शास्त्र/स्वप्न शास्त्र /सामुद्रिक शास्त्र : 

हथेली में ये गुण होने पर भाग्य रेखा देती है धन, सम्मान और करियर में बड़ा पद :

हिंदू धर्म में ज्योतिषशास्त्र की तरह ही हस्तरेखा विज्ञान का भी बहुत खास महत्व होता है। 

इस में किसी भी व्यक्ति के हाथों की बनावट, पर्वत और रेखाओं को देखकर उसके भविष्य, जीवन व स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। 

हथेली में जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा, हृदय रेखा, स्वास्थ्य रेखा, भाग्य रेखा आदि मौजूद होती हैं। 

जिनकी बनावट, लंबाई और जुड़ाव को देखकर भविष्य के बारे में पता किया जाता है। 

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, भाग्य रेखा हमारी कलाई के पास हथेली के नीचे से शुरू होती है। 

यह बिल्कुल मध्य से होते हुए मध्यमा उंगली की ओर सीधी जाती है। 

+++ +++

इस रेखा का संबंध करियर, धन, बाधाओं, अवसरों और सफलता से होता है। 

माना जाता है कि एक अच्छी भाग्य रेखा तब ही धन, मान - सम्मान, उच्च पद और प्रतिष्ठा प्रदान करती है जब हाथ में कुछ और विशेष प्रकार के गुण भी मौजूद होते हैं।

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली में मौजूद रेखाओं, पर्वतों आदि को देखकर किसी जातक के भविष्य और जीवन के बारे में पता लगाया जाता है। 

इन रेखाओं की लंबाई, बनावट और गहराई बताती है कि हमारे जीवन में सुख ज्यादा है या संघर्ष। 

इन में से भाग्य रेखा करियर, धन, अवसर, बाधाओं और सफलता को दर्शाती है। 

आज हम आपको विस्तार से बताएंगे कि हथेली में भाग्य रेखा के साथ कौन - कौन से गुण होने पर व्यक्ति को धन, सम्मान और करियर में सफलता हासिल होती है।



हस्तरेखाशास्त्र/सामुद्रिकशास्त्र : https://sarswatijyotish.com





Bi-luma Advance Skin brightening Night cream with Vitamin C and hyluronic acid for even skin tone, dark spots and wrinkles

Visit the Bi-Luma Store   https://amzn.to/43S8rEd



ऐसी हथेली होने पर मिलता भाग्य रेखा का पूर्ण लाभ :


माना जाता है कि भाग्य रेखा तभी व्यक्ति को पूरा लाभ देती है जब हथेली बिल्कुल समरूप से संतुलित हो और साथ ही, हाथ के बीच वाली गड्ढा ज्यादा गहरा न हो। 

इस प्रकार की हथेली होने पर भाग्य रेखा जातक को करियर में सफलता हासिल कर सकती है। 

इसके लिए हथेली के साथ - साथ उंगलियों का भी सही प्रकार से विकसित, लंबा और सीधा होना जरूरी माना जाता है। 

उंगलियां समतल होकर हथेली से जुड़ी होनी चाहिए और ग्रह क्षेत्रों का भी सही प्रकार से उन्नत होना व कोई दोष न होना जरूरी होता है। 

हथेली में भाग्य रेखा के साथ अगर ये गुण भी मौजूद हों, तो यह सफलता और करियर में उन्नति को दर्शाता है।

ऐसी भाग्य रेखा होने पर करियर में आती है बाधाएं :


हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर भाग्य रेखा बिना किसी शाखा के हथेली पर मौजूद हो तो यह कोई फल नहीं आती है। 

ऐसी भाग्य रेखा होने पर व्यक्ति को करियर में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। 

माना जाता है कि भाग्य रेखा हथेली पर ऐसी होनी चाहिए जिसमें शाखाएं और वो बुध, बृहस्पति या सूर्य पर्वत के क्षेत्रों की ओर जाती हो। 

हस्तरेखा विज्ञान के मुताबिक, बिना शाखाओं वाली रेखा व्यक्ति को हानि पहुंचा सकती है। 

अगर भाग्य रेखा की शाखाएं ऊपर की ओर जाती हो, तो उन्हें अच्छा माना जाता है। 

इसके अलावा, छोटी भाग्य रेखा करियर में मुश्किलों को दर्शाती है।

+++
+++


हथेली में इन गुणों का होना भी है बेहद जरूरी :


हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, शीर्ष यानी मस्तिष्क रेखा बिल्कुल सही प्रकार से अंकित होने के साथ - साथ लंबी, सीधी और गहरी भी होनी चाहिए। 

साथ ही, यह रेखा बृहस्पति पर्वत से उदय होती हो और जीवन रेखा को जाकर स्पर्श करे।

हथेली में सूर्य रेखा का होना भी बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। 

माना जाता है कि इसकी सहायता के बिना किसी भी व्यक्ति को सफलता मिलना बहुत ज्यादा मुश्किल और बाधाओं भरा होता है।

हस्तरेखा विज्ञान के मुताबिक, हाथ के अंगूठे में इच्छा शक्ति और तर्क शक्ति का सही प्रकार से संतुलित होना बेहद जरूरी होता है। 
+++ +++

बता दें कि अंगूठे का पहला पोर अच्छा शक्ति और दूसरा पोर तर्क शक्ति को दर्शाता है।

हथेली में भाग्य रेखा छोटी नहीं होनी चाहिए और लहरदार भी नहीं होनी चाहिए। 

माना जाता है कि ऐसी रेखा जीवन में मुसीबतों, बाधाओं और आर्थिक समस्याओं को दर्शाती है।

अगर भाग्य रेखा जीवन रेखा के अंदर से शुरू होती हो, तो जातक का जीवन प्रेम पर आधारित होता है। 

यानी अगर पुरुष हो तो स्त्री के और अगर स्त्री हो तो पुरुष के प्रेम पर उसका जीवन आधारित माना जाता है।
+++ +++

ऐसी भाग्य रेखा होने पर सौभाग्य में होती है वृद्धि :


हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, अगर भाग्य रेखा हृदय रेखा से मिली हुई हो, तो उस जातक का प्रेम विवाह होता है। 

इसी के कारण व्यक्ति के सौभाग्य में भी वृद्धि होती है और जीवन में सुख - समृद्धि बनी रहती है। 


हस्तरेखाशास्त्र/सामुद्रिकशास्त्र : https://sarswatijyotish.com


कुछ मान्यताएं ऐसी भी हैं कि अगर भाग्य रेखा हृदय रेखा रेखा के पास ही रुक जाए, तो ऐसे में जातक के करियर पर बुरा प्रभाव पड़ता है और उसे कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। 

लेकिन इसके दूसरे मत को हस्तरेखा विज्ञान में अधिक मान्यता दी गई है। 

माना जाता है कि भाग्य रेखा का गंतव्य स्थान शनि पर्वत है और उससे पहले रेखा का रुक जाना भाग्य रेखा के गुणों को रुकने के स्थान पर समाप्त कर देता है।

+++
+++

ऐसी जीभ वालों को मिलता है जीवन में हर सुख, धन और ज्ञान, जीभ से जानें अपने जीवन के रहस्य :


हस्तरेखा शास्त्र में जिस प्रकार किसी व्यक्ति के हाथों की रेखा और पर्वत देखकर उसके जीवन, स्वभाव और भविष्य के बारे में जाना जाता है। 

उसी प्रकार सामुद्रिक शास्त्र और हस्तरेखा विज्ञान में जातक के शरीर के अलग - अलग अंगों की बनावट को देखकर उसके जीवन व व्यक्तित्व के बारे में जाना जाता है। 

हर किसी की जीभ का रंग, बनावट और आकार अलग - अलग होता है। 

हस्तरेखा विज्ञान में इन्हीं के अनुसार जीवन के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जाता है। 
+++ +++
आज हम आपको बताएंगे कि जीभ की बनावट, रंग आदि हमें हमारे जीवन और स्वभाव के बारे में क्या - क्या बताती है।

हस्तरेखा विज्ञान और सामुद्रिक शास्त्र में किसी व्यक्ति के शरीर के अलग - अलग अंगों की बनावट को देखकर उसके जीवन और स्वभाव के बारे में जाना जाता है। 

हर जातक की जीभ का रंग, आकार आदि अलग - अलग होता है। 

इन के बारे में हस्तरेखा विज्ञान में बहुत कुछ बताया गया है। 

ऐसे में आइए जानते हैं कि कैसी जीभ वाले लोग बेहद सुखी और धनवान होते हैं।

+++
+++


भाग्यवान और बहुत सुखी होते हैं ऐसी जीभ वाले लोग :


हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, जिन लोगों की जीभ नाक पर जाकर स्पर्श होती हो। 

ऐसे लोगों को बहुत भाग्यवान माना जाता है। 

ऐसी जीभ वाले लोगों को हमेशा भाग्य का साथ मिलता है और ये जीवन में कोई बड़ी सफलता भी हासिल करते हैं। 

माना जाता है कि ऐसी जीभ वाले लोग बहुत सुखी होते हैं और अपने जीवन में हर सुख के साधन भी प्राप्त कर लेते हैं।
+++ +++

ज्ञानी, बुद्धिमान और चतुर होते हैं ऐसी जीभ वाले लोग :


जिस व्यक्ति की जीभ लाल पतली और एकदम नरम हो, वे बहुत ज्ञानी होते हैं। 

इनका पढ़ाई - लिखाई में खूब मन लगता है और हर जगह से न्याय ज्ञान प्राप्त करना भी इन्हें बेहद पसंद आता है। 

वहीं, अपनी बुद्धिमानी और चतुराई से इन्हें अपने कार्यक्षेत्र में भी सफलता प्राप्त होती है। 


हस्तरेखाशास्त्र/सामुद्रिकशास्त्र : https://sarswatijyotish.com



Alpine Willow Premium 3X6 Ft Temple for Home with Door | Puja Mandir for Home Big Size | Pooja mandir with Door Big Size | Mandir with Doors for Office | Large Devghar with LED Lights Puja Stand

Brand: Alpine Willow  https://amzn.to/3Yt0CSw


साथ ही, मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति से भी ये बहुत समझदारी से बाहर निकल जाते हैं। 

लाल और पतली जीभ वाले लोग बेहद धार्मिक भी होते हैं और भगवान के सच्चे भक्त बन सकते हैं।
+++ +++

सौभाग्यशाली होती हैं ऐसी जीभ वाली लड़कियां :


हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, जिन लड़कियों की जीभ कोमल, लाल और पतली होती है वे बहुत ही सौभाग्यशाली होती हैं। 

साथ ही, इन्हें जीवन में हर सुख प्राप्त होता है। 

विवाह से पहले और उसके बाद का जीवन भी इनका हमेशा खुशनुमा और शांतिपूर्ण बना रहता है। 

करियर में भी ये अपनी मेहनत और भाग्य से अच्छा मुकाम हासिल करते हैं और सुखी जीवन व्यतीत करती हैं।
+++ +++

ऐसी लड़कियों को मिलता है श्रेष्ठ जीवनसाथी :


कहा गया जाता है कि जिन लड़कियों की जीभ लाल रंग की होती है उन्हें श्रेष्ठ जीवनसाथी मिलता है और विवाह के पश्चात इनका जीवन बेहद खुशहाल रहता है। 

इन लड़कियों को कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है और धन का मामले में भी इन्हें किसी कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। 

वहीं, जिन लड़कियों की जीभ मोटी होती है उन्हें अपने जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और हस्तरेखा विज्ञान के मुताबिक, इन्हें समय से पहले किसी मुसीबत से भी गुजरना पड़ सकता है।
+++ +++

ऐसी जीभ वालों को पूर्ण सुख - वैभव होता है प्राप्त :


जिन लोगों की जीभ के आगे का भाग नुकीला होता है और थोड़ी लंबाई लिए रखता है, तो इसे बहुत भाग्यशाली माना जाता है। 

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, ऐसे लोगों को जीवन में बहुत कम दुखों का सामना करना पड़ता है। 

साथ ही, इन्हें अपने जीवन में हर प्रकार का सुख और वैभव प्राप्त होता है। 

करियर में भी ये बड़ी ऊंचाइयों को छुते हैं और खूब धन कमाते हैं। 

इसी के चलते इन्हें पैसों की समस्या भी बहुत कम होती है।
+++ +++



+++ +++

Sunday, November 2, 2025

हस्तरेखा शास्त्र/स्वप्न शास्त्र /सामुद्रिक शास्त्र :

हस्तरेखा शास्त्र/स्वप्न शास्त्र /सामुद्रिक शास्त्र : 

ऐसी गर्दन वाले लोग हमेशा रहते हैं मालामाल, गर्दन से जानें अपने भविष्य का राज :

हस्तरेखा शास्त्र में जिस तरह हथेली की रेखाओं को देखकर भविष्य जाना जाता है, उसी प्रकार सामुद्रिक शास्त्र में किसी मनुष्य के शरीर के अलग - अलग अंगों की बनावट देखकर उसके बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। 


हम सभी की गर्दन की बनावट, ऊंचाई, चौड़ाई अलग-अलग प्रकार की होती है, जो हमें दूसरों से अलग बनाती है। 

गर्दन की शेप और साइज के बारे में सामुद्रिक शास्त्र और हस्तरेखा विज्ञान में बहुत कुछ बताया गया है। 

इसे देखकर आप जान सकते हैं कि आप या सामने वाला व्यक्ति कितना धनवान होगा या उसे जीवन में सफलता पाने के लिए कितना संघर्ष करना पड़ेगा? 

आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसी गर्दन वाले लोगों को कभी भी पैसों की कमी नहीं होती और गर्दन की बनावट हमें भविष्य के बारे में क्या-क्या बताती है।

समुद्र शास्त्र में शरीर के अलग - अलग अंगों की बनावट को देखकर किसी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। 



हस्तरेखाशास्त्र/सामुद्रिकशास्त्र : https://sarswatijyotish.com




Rose Designer Chairs® SpaceX Leatherette Executive High Back Revolving Office Chair (Brown & Maroon)

Visit the ROSE Store   https://amzn.to/3Je5I15



हर किसी की गर्दन की बनावट, ऊंचाई, चौड़ाई अलग - अलग होती है, जिसे देखकर आप पता लगा सकते हैं सामने वाला कैसे स्वभाव का है और उसका भविष्य कैसा हो सकता है।

राजा जैसा सुख उठाते हैं ऐसे लोग :


हस्तरेखा शास्त्र में माना जाता है कि जिन लोगों की गर्दन शंख के समान नजर आती है, उसे बहुत शुभ माना जाता है। 

हस्तरेखा विज्ञान के मुताबिक, ऐसे लोग जीवनभर राजा जैसा सुख उठाते हैं। 
+++ +++
ये लोग करियर के मामले में जिस भी क्षेत्र में जाते हैं वहां बड़ा पद हासिल करते हैं और खूब तरक्की पाते हैं। 

यही कारण है कि इन्हें पैसों की दिक्कत भी ज्यादा नहीं होती है। 

करियर के अलावा घर में भी ये लोग राजा जैसा सुख ही उठाते हैं।
+++ +++

ऐसी गर्दन वाले होते हैं भाग्यशाली :


हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, जिन लोगों की गर्दन छोटी होती है वे बहुत ज्यादा भाग्यशाली होते हैं। 

इन लोगों को जीवन में कभी किसी चीज की कमी महसूस नहीं होती है। 

साथ ही, इनका स्वभाव भी बहुत अच्छा होता है। 

छोटी गर्दन वाले लोग बहुत ईमानदार होते हैं। 
+++ +++
ये लोग कोई भी रिश्ता पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हैं और उनका साथ देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। 

अपनी मेहनत और किस्मत के चलते ये जीवन में खूब कामयाबी हासिल करते हैं। 

इनको भाग्य का पूरा साथ मिलता है। 

ये जिस भी काम में हाथ डाल दें, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
+++ +++

इन लोगों को करना पड़ता है संघर्ष :


हस्तरेखा विज्ञान समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की गर्दन लंबी और चपटी होती है उन्हें जीवन में काफी ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है। 

इन्हें अपने जीवन में सुख बहुत कम हासिल होता है और करियर के मामले में सफलता हासिल करने के लिए ये लोग कड़ी मेहनत करते हैं। 

साथ ही, लंबी और चपटी गर्दन वाले लोग साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं। 

इन लोगों के मन में हमेशा कोई न कोई विचार आता ही रहता है। 

ऐसे में ये अपने जीवन में कोई भी फैसला सोच - समझकर ही लेते हैं।
+++ +++

ऐसे लोग होते हैं बहुत बलवान :


हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, जिन लोगों की गर्दन बहुत ज्यादा मोटी होती है वे बहुत बलवान होते हैं। 

साथ ही, ये लोग कोई भी काम पूरी ईमानदारी और दृढ़ निश्चय के साथ करते हैं। 

इसके अलावा, अगर किसी व्यक्ति की गर्दन चार उंगली जितनी लंबी हो, तो उसे सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। 
+++ +++
ऐसे लोग जीवन खूब, प्रेम, धन और तरक्की पाते हैं। 

इन लोगों का स्वभाव भी बहुत कोमल और अच्छा होता है। 

ये हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार होते हैं और करियर में भी खूब तरक्की हासिल करते हैं।

ऐसे लोग जीवनभर रहते हैं मालामाल :


हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, जिन लोगों की गर्दन गोल और मजबूत होती है, उन्हें जीवनभर कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। 

इसके पीछे की वजह है कि ऐसी गर्दन वाले लोग अपने में जीवन में खूब धन कमाते हैं और हमेशा मालामाल रहते हैं। 
+++ +++
इन लोगों को जो भी वस्तु पसंद हो, उसे वे हासिल करते हैं। 

ये लोग कोई भी काम या फैसला जल्दबाजी में नहीं लेते हैं, क्योंकि मजबूत और गोल गर्दन वाले लोग बहुत धैर्यवान होते हैं। 

साथ ही, अपने कार्यस्थल पर ये नेतृत्व की भूमिका निभाने वाले होते हैं और स्वभाव से थोड़े जिद्दी हो सकते हैं।



हस्तरेखाशास्त्र/सामुद्रिकशास्त्र : https://sarswatijyotish.com




ऐसे होंठ वाले लोग होते हैं बहुत धनवान, होंठ से जानें अपने भविष्य का हाल :


ज्योतिषशास्त्र और हस्तरेखा विज्ञान की तरह ही सामुद्रिक शास्त्र का भी बहुत विशेष महत्व होता है। 


हस्तरेखा विज्ञान में हाथों की रेखाओं, पर्वत आदि के बारे में वर्णन मिलता है। 

उसी प्रकार सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अलग - अलग अंगों की बनावट और निशान के बारे में बहुत कुछ बताया गया है। 

इन्हें देखकर व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जाता है। 

इसी तरह किसी भी इंसान के होठों की बनावट को देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि उसका व्यक्तित्व कैसा होगा और भविष्य में वह कितना धनवान होगा। 
+++ +++
आइए विस्तार से जानते हैं कि होठों का साइज, कलर और शेप हमारे भविष्य और स्वभाव के बारे में कौन - कौन से बड़े राज खोलता है।

सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अलग - अलग अंगों की बनावट और निशान के बारे में बहुत कुछ बताया गया है। 

इन्हें देखकर किसी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। 

आज हम आपको इनमें से होंठो की बनावट के बारे में बताएंगे कि ये हमारे स्वभाव और जीवन के बारे में क्या - क्या बताते हैं।
+++ +++

इन लोगों को करना पड़ता है दुखों का सामना :


हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, ऊबड़ खाबड़ होंठ होना बताता है कि ऐसे लोगों को जीवन में छोटा सुख पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। 


साथ ही, भावनात्मक रूप से भी इन लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

यही कारण है कि अपने करियर में कई बार सफलता हासिल होते - होते भी इनके हाथ से फिसल सकती है। 
+++ +++
माना जाता है कि जिन लोगों के होंठ ऊबड़ खाबड़ होते हैं, उन्हें जीवन में सुख पाने के लिए बहुत ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है। 

इनके करियर और निजी जीवन में भी कई उतार - चढ़ाव आते रहते हैं, जिसके चलते इन्हें काफी बार दुखों का सामना करना पड़ सकता है।
+++ +++

ऐसे होंठ वाले होते हैं बहुत बुद्धिमान :


हस्तरेखा विज्ञान और सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, जिन लोगों के होंठ गुलाबी के रंग के होते हैं उनका जीवन अच्छा व्यतीत होता है। 

ये लोग बहुत तेज दिमाग के यानी बुद्धिमान होते हैं। 
+++ +++
अपनी चतुराई के चलते ही यह हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं और सबसे आगे निकल जाते हैं। 

इन लोगों का बातचीत करने का तरीका भी बहुत प्रभावशाली होता है, जो दूसरों को इनकी ओर आकर्षित करता है। 



हस्तरेखाशास्त्र/सामुद्रिकशास्त्र : https://sarswatijyotish.com



Kepler Brooks Italia Premium Leatherette Office Chair for Work | 3-Years Warranty | Boss Chair for Office, Ergonomic Executive Chair, Cushioned Arms & Seat, Leg Rest, Heavy Duty Metal Base (Black)

Visit the Kepler Brooks Store  https://amzn.to/3LhwxSA


अपनी बुद्धिमानी के चलते ये जीवन में आने वाली बड़ी से बड़ी समस्या से भी बहुत आसानी से निकल जाते हैं और जीवन में सुख - समृद्धि हासिल करते हैं।
+++ +++

महिलाओं के लाल और चिकने होंठ :


हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, माना जाता है कि जिन स्त्रियों के होंठ लाल और चिकने होते हैं वह सबसे श्रेष्ठ होते हैं। 

ऐसी महिलाएं जीवनभर सुख उठाती हैं। 

इन्हें जीवन में सुख - समृद्धि हासिल करने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। 

करियर में भी ऐसी महिलाएं खूब आगे बढ़ती हैं और तरक्की हासिल करती हैं। 

ऐसे में इन्हें पैसों की तंगी का सामना भी नहीं करना पड़ता है। 
+++ +++
साथ ही, इन्हें अपने घर वालों का भी पूरा साथ और प्रेम मिलता है। 

चिकने और लाल होंठ वाली स्त्रियों का स्वभाव भी बहुत अच्छा माना जाता है। 

साथ ही, अपने रिश्तों में तालमेल बनाए रखना पसंद करती हैं।
+++ +++

ऐसे होंठ वाले होते हैं धनवान :


सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के होंठ लाल होते हैं उनका स्वभाव बेहद आकर्षक होता है। 

साथ ही, ऐसे लोग बहुत ज्यादा धनवान होते हैं। 

इस बात का वर्णन हस्तरेखा विज्ञान में भी मिलता है। 

माना जाता है कि लाल होंठ वाले लोगों को जीवन में हर प्रकार की सुख - सुविधाएं प्राप्त होती हैं। 
+++ +++
ऐसे में इनका पूरा जीवन बहुत खुशहाली बीतता है और मन प्रसन्न रहता है। 

लाल होंठ वाले लोगों का स्वभाव भी बहुत अच्छा माना जाता है। 

ऐसे लोग मिलनसार होते हैं और जिसके साथ भी दोस्ती करते हैं उसे पूरे दिल से निभाते हैं। 

साथ ही, मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहते हैं। 

इन लोगों को कभी भी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
+++ +++

ऐसी महिलाएं होती हैं सौभाग्यशाली :


सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन स्त्रियों के होंठ के बीच रेखा होती है उसे बहुत शुभ माना जाता है। 

ऐसी महिलाएं बहुत सौभाग्यशाली होती हैं। 

इन्हें जीवनभर सुख प्राप्त होता है और भाग्य भी इनका पूरा साथ देता है। 
+++ +++
शादी से पहले और शादी के बाद भी ये जीवनभर सुख उठाती हैं। 

इन्हें कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है। 

साथ ही, करियर के मामले में भी इनको भाग्य का पूरा साथ मिलता है।
+++ +++



+++ +++

हस्तरेखाशास्त्र/सामुद्रिकशास्त्र :

वैदिक हस्तरेखाशास्त्र/सामुद्रिकशास्त्र :  प्रेम और विवाह की सफलता का रहस्य : वैदिक हस्तरेखाशास्त्र अनुसार हथेली का शुक्र पर्वत और जन्म कुंडल...